Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 25
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षक शिक्षिकाएं बच्चों के जीवन संवारने में होंगे सार्थक : अशोक भगत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षक शिक्षिकाएं बच्चों के जीवन संवारने में होंगे सार्थक : अशोक भगत
विज्ञापन

टीम एबीएन, सेन्हा-लोहरदगा। बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान रिफ्रेशर प्रशिक्षण का आयोजन प्रखंड मुख्यालय प्रांगण में प्रखंड क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक शिक्षिकाओं का चार दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न हो गया। 

लोहरदगा जिला अंतर्गत सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत ग्राम में संचालित सरकारी विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं को बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान का रिफ्रेशर प्रशिक्षण आयोजन कर चार दिवसीय बच्चों के शिक्षा के प्रति सशक्त बनाने हेतु चार दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया था। 

प्रशिक्षण के क्रम में प्रशिक्षक अशोक भगत, अवधेश यादव तथा सूर्यकांत भगत ने गणित में टीएम का उपयोग, संख्या ज्ञान सीखने का प्रतिफल, गणित सीखने में बच्चों का आकलन, हमारी कक्षा कैसी हो, लिखित तथा समृद्ध माहौल के माध्यम से बच्चों का शिक्षण गतिविधि किस प्रकार किया जा सकता है। 

इन सभी बिंदुओं पर उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाओं को विस्तार पूर्वक जानकारी दी। प्रशिक्षकों ने शिक्षक-शिक्षिकाओं से पठन पाठन कार्य के संदर्भ में प्रश्नोत्तर किया। साथ ही प्रशिक्षण कार्यक्रम में सिनी टाटा ट्रस्टस के सदस्यों ने भी सहयोग किया। 

मौके पर प्रशिक्षण में प्रखंड शिक्षा कार्यक्रम पदाधिकारी प्रकाश रंजन सिनी टाटा ट्रस्टस के सहयोगकर्ता तरुण कुमार, सीमा श्वेता टोपनो, गणेश कुमार लाल, गंगा उरांव, चांदनी शाहदेव, अनवर अंसारी, प्रतिमा कुमारी, परमेश्वर कुमार महतो, सुमिता टोप्पो, जगदेव उरांव, अंजू लकड़ा, दुर्गा भगत, कुरैशा खातुन, मोहन राम, शमशाद आलम, बिशुन उरांव, रूबी खातुन, बाला कृष्णा सिंह सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

विज्ञापन