ग्रामीण युवाओं की प्रतिभा को चिह्नित करने और उनके प्रोत्साहन को मोर्चा राज्य स्तर पर करा रही कबड्डी प्रतियोगिता
पीएम मोदी के आह्वान पर ग्रामीण युवाओं के प्रतिभा को चिह्नित और प्रोत्साहन के लिए हो रही ऐसी प्रतियोगिता : कर्मवीर सिंह
टीम एबीएन, रांची। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों एवं जिला प्रभारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आज 12:30 बजे से प्रदेश भाजपा कार्यालय सभागार में आयोजित की गयी। बैठक में मोर्चा द्वारा प्रदेश स्तर पर कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित करने पर चर्चा की गई एवं इसके भव्य एवं सफल आयोजन हेतु कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारी तय की गई।
कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में सभी की बूथ स्तर पर भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया गया तथा जनवरी में भव्य श्रीराम मंदिर उद्घाटन एवं प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं आम जनमानस के ऐतिहासिक अयोध्या नगरी जाने पर चर्चा की गयी।
बैठक में प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की ग्रामीण युवाओं की प्रतिभा को चिन्हित एवं उन्हें प्रोत्साहित करने की सोंच के कारण इस प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर यह प्रतियोगिता का आयोजन 26 नवंबर से 5 दिसंबर के किया जायेगा जिसमें प्रखंड, जिला, प्रमंडल एवं राज्य स्तर पर खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
साथ ही उन्होंने मोर्चा के कार्यकर्ताओं से कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम के 105वें संस्करण कार्यक्रम में बूथ स्तर सबकी भागीदारी का बोध कराया एवं जनवरी माह में उन्होंने झारखंड प्रदेश से लगभग 50,000 लोगों के अयोध्या जाने की बात कही जिसमें मोर्चा के कार्यकर्ताओं की भागीदारी पर भी चर्चा की।
बैठक का संचालन मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अर्जुन सिंह एवं धन्यवाद ग्यापन ललित नारायण ओझा ने किया। बैठक में अमरनाथ चौधरी, राजेश सिंह, मनमीत अकेला, राजेश कुशवाहा, प्रभात सिंह, अजय मुंडा, अजय दूबे, वैभव सिंह, मुकेश सिंह, विशाल साहु, सुरेंद्रनाथ मंडल, सफदर अली, बिनोद ठाकुर, बिंटू लाल शाहदेव सहित सभी पदाधिकारी, मोर्चा के सभी जिलाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी उपस्थित रहे। उक्त जानकारी झारखंड प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के सह मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।