सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में किया कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन
एबीएन न्यूज नेटवर्क, पाकुड़। आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, सांसद विजय हांसदा, विधायक दिनेश विलियम मरांडी, स्टीफन मरांडी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने करोड़ों रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इसके साथ ही लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद स्थल सिदो कान्हू की जन्मस्थली से किया गया। यह कार्यक्रम अगले माह की 26 तारीख तक चलेगा।
सीएम ने कहा कि सभी जिलों में शिविर चल रहा है और इसका बेहतर परिणाम भी देखने को मिल रहा है। सीएम ने कहा कि हम योजनाओं का लाभ दे रहे हैंं और विपक्ष इसका विरोध कर रहे है। सीएम ने कहा कि भोंपू बजाने वाले पर कोई ध्यान नहीं दें और हम भी नहीं देंगे सिर्फ अपना काम करते रहेंगे।
सीएम ने कहा कि हमारी सरकार में अधिकारी और कर्मी कुर्सी लेकर गांव की ओर दौर रहे है और झारखंड को देख अन्य राज्य शिविर लगा रहे हैं। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि पेंशन के लिए रोज धक्का खाता था और पेंशन का लाभ नहीं मिलता था लेकिन इसे हमने समस्या का समाधान किया।
सीएम ने कहा कि बईमानों की सरकारों ने लाभ न देकर अपनी जेब भर लीं। अब यहां के लोगो को पेंशन के लिए दलाल के पीछे घूमना नहीं पड़ेगा, जो पदाधिकारी बुजुर्ग को पेंशन नही देगा वो पदाधिकारी सीधे बर्खास्त होगा।
सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार को पता है कि झारखंड में गरीबों की संख्या ज्यादा है और जानबूझ कर गरीबों का पीएम आवास नहीं दिया। सीएम ने कहा कि एफसीआई से अनाज खरीदने नही दिया और गरीबों को अनाज देने में बिलंब हुआ तो बाजार से महंगे दर पर अनाज खरीदकर अनाज का वितरण कराया।
सीएम ने कहा कि पीएम आवास में भी केंद्र ने हाथ खड़े कर दिए। हमारी सरकार पिछड़ों की है। लेकिन हमें पता है कि हम कैसे व्यवस्था को मजबूत करें। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि चुनाव के पहले कहा था और तीन मकान का अबुआ आवास दिया जा रहा है।
सीएम ने कहा कि पदाधिकारी आवास के लिए स्टाल में भीड़ लग रही है इसलिए काउंटर बढ़ाये ताकि गरीबों को आवास मिल सके। सीएम ने कहा कि कालाजार गरीबों की बीमारी है क्योंकि गरीब का घर टूटा फूटा होता है, गंदगी से यह बीमारी फैलती है इसलिए आवास हम दे रहे हैं।
सीएम ने कहा कि तीसरा चरण के चल रहे कार्यक्रम में पीछे एक और लग गया है मिट्टी डालने के लिए। सीएम ने कहा कि अभी शुरूआत है और कई योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि आने वाले समय मे सभी छात्रावास में सभी सुविधाएं बहाल करेगी। छात्रावास में रहने वाले छात्रों को भोजन के लिए अनाज देगी।