एबीएन न्यूज नेटवर्क, चान्हो (रांची)। चान्हो पुलिस ने शुक्रवार सुबह गश्ती के दौरान अवैध कोयला लदी मारुति वैन (जेएच 02 बी-7691) को जब्त किया है। इसके साथ ही कोयला के अवैध कारोबार के आरोप में वैन पर सवार कुड़ू के जजगुड़ा निवासी फैज खान व अरबाज खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार सोनचिपी के निकट पकड़ी गयी मारुति वैन में 42 बोरा कोयला लदा हुआ था। कागजात मांगे जाने पर वैन में मौजूद फैज खान और अरबाज खान कोई भी वैध कागजात नहीं दिखा सके।