Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 17
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद : तेतुलामारी में अवैध खनन के दौरान धंसी चाल, महिला की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद : तेतुलामारी में अवैध खनन के दौरान धंसी चाल, महिला की मौत
विज्ञापन
  • मलबे से शव को निकालकर ले भागे परिजन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, तेतुलमारी (धनबाद)। बीसीसीएल एरिया पांच अंतर्गत तेतुलमारी कोलियरी में संचालित चेन्नई राधा इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड आउटसोर्सिंग कंपनी परियोजना में अवैध खनन के दौरान चाल धंसने से एक महिला की मौत हो गयी। घटना शनिवार सुबह की है। 

हादसे के बाद वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। महिला के साथ खनन में लगे लोगों ने आनन-फानन में मलबे से शव को बाहर निकालकर भाग गये। महिला रैगुनी टाड की बतायी जाती है। इधर, पुलिस मामले में अनभिज्ञता जाहिर कर रही है।

अवैध खनन के कारण पहले भी कई लोगों ने गंवायी जान 

मालूम हो कि अवैध खनन के कारण तेतुलामारी इलाके में पूर्व में भी कई लोगों ने जान गंवायी है। बताया जाता है कि तेतुलामारी थाना क्षेत्र के वेस्ट मोदीडीह, पांडेडीह, चंदौर सहित अन्य इलाकों में डंके की चोट पर अवैध कोयला का कारोबार बदस्तूर जारी है।

विज्ञापन