Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पलामू : ट्रैक्टर की ट्रॉली बनी जान की काल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पलामू : ट्रैक्टर की ट्रॉली बनी जान की काल
विज्ञापन

पलामू के रेहला में अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की ट्रॉली पलटने से एक मजदूर की मौत, एक घायल

एबीएन न्यूज नेटवर्क, विश्रामपुर (पलामू)। पलामू जिले के रेहला थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की ट्रॉली पलटने से एक मजदूर की मौत हो गयी, जबकि एक मजदूर घायल हो गया। ट्रैक्टर मालिक मामले को रफादफा करने में जुटा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। 

रेहला थाना प्रभारी नेमधारी रजक ने बताया कि मृतक के परिजनों से अभी कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।आवेदन मिलते ही कानून सम्मत कार्रवाई की जायेगी। गढ़वा बेलचंपा के मजदूर ललन पासवान की मौत हो गयी है, जबकि उसी गांव का दूसरा मजदूर कबीर पासवान गंभीर रूप से घायल है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। घायल मजदूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 51,496