Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 31
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

लोहरदगा : आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
लोहरदगा : आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन

टीम एबीएन, लोहरदगा। राज्य सरकार के निदेर्शानुसार प्रखंड क्षेत्र के सेन्हा पंचायत स्थित बेसिक उच्च विद्यालय मैदान में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार तृतीय चरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी उपायुक्त सह उपविकास आयुक्त जय ज्योति सामंता, जिप सदस्य राधा तिर्की, प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार चोपड़ा, अंचलाधिकारी राकेश कुमार तिवारी, बीस सूत्री अध्यक्ष अफरोज आलम ने दीप प्रज्ज्वलन कर प्रारंभ कराया। आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम स्थल में अबुवा आवास योजना, मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना, मनरेगा योजना, राष्ट्रीय खाद्य मिशन योजना, सर्वजन पेंशन योजना, सावित्री बाई फुले योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना सहित सरकार द्वारा संचालित अन्य कल्याणक योजनाओं का अलग अलग स्टॉल लगाया गया था। 

वहीं प्रभारी उपायुक्त सह डीडीसी जय ज्योति सामंता ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ सभी जरूरतमंद लोग लें राज्य व राज्य की जनता का विकास के लिए सरकार अनेकों कल्याणकारी योजना चला रही है। साथ ही कहा कि कार्यक्रम स्थल पर सभी विभागों का स्टॉल लगा हुआ है। 

आप सभी जनता को जो चीज की आवश्यकता है। उसके लिए आवेदन प्रपत्र भर कर संबंधित विभाग के पदाधिकारी के पास जमा कर दें। जिप सदस्य राधा तिर्की ने भी आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीण महिला पुरुष को योजना से जुड़ आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनने की सलाह दी। वही बीडीओ अशोक कुमार चोपड़ा ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की जानकारी विस्तार पूर्वक दी। 

कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा आयुष्मान भारत, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, पशुधन योजना, कृषि योजना, मनरेगा योजना के लाभुकों के बीच परिसम्पत्ति का वितरण किया गया। मौके पर बीस सूत्री उपाध्यक्ष राजकिशोर राम, पंचायत सचिव अजय कुमार वर्मा, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी त्रिवेणी भगत, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी निलेन्द्र कुमार, पंचायती राज पदाधिकारी सत्यकाम श्रीवास्तव, बीस सूत्री सदस्य फिरोज अंसारी सहित सैकड़ों ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे।

विज्ञापन