Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गोड्डा : मलेरिया से चार की मौत

गोड्डा : मलेरिया से चार की मौत
विज्ञापन

138 लोग मलेरिया की चपेट में, प्रशासन अलर्ट 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गोड्डा। जिले के सुदूरवर्ती सुंदरपहाड़ी प्रखंड के पहाड़ी दुर्गम इलाके की बड़ा सिंदरी पंचायत में मलेरिया का प्रकोप फैल गया है। इसकी सूचना मिलते ही प्रशासन बचाव के लिए हरकत में आ गया है। 

जिला मुख्यालय स्वास्थ विभाग की टीम इलाके में कैंप कर रही है। गोड्डा डीसी जीशान कमर ने मलेरिया से चार लोगों की मौत की पुष्टि की है। साथ ही डीसी ने बताया कि पंचायत के 138 लोग मलेरिया की चपेट में आ गये हैं। 

आयुक्त प्रभावित इलाके का कर चुके हैं दौरा, डीसी कर रहे लगातार मॉनिटरिंग 

वहीं इसको लेकर संथाल परगना प्रमंडल के आयुक्त लालचंद डाडेल गांव पहुंचकर हालात का जायजा ले चुके हैं। वहीं गोड्डा डीसी जीशान कमर भी मलेरिया के प्रसार की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम को मलेरिया प्रभावित गांव में हर हाल में सर्वे का कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है। 

सुंदरपहाड़ी के 16 गांव में फैला है मलेरिया का प्रकोप 

सुंदरपहाड़ी के तकरीबन 16 गांव में मलेरिया का प्रकोप फैल गया है। इसको लेकर प्रभावित गांव में हर व्यक्ति की मलेरिया की जांच करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही हर परिवार को कुनैन टैबलेट और क्लोरोक्वीन का वितरण करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही दवा का सेवन कैसे करना है यह भी निर्देश दिया गया है। 

प्रशासन ने कहा कि गंभीर रूप से बीमार लोगों को तुरंत स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराना का निर्देश दिया गया है। सभी चिकित्सकों और स्वास्थ कर्मियों को रात में भी अस्पताल में मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है। इसको लेकर गोड्डा एसपी ने चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को सुरक्षा का भरोसा दिया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 28,700