गिरिडीह में एक पिता को अपने बच्चे को लेकर भागना पड़ा भारी
एबीएन न्यूज नेटवर्क, गिरिडीह। जिले में एक पिता को अपने बच्चे लेकर भागना तब भारी पड़ गया, जब ग्रामीणों ने उनकी जमकर धुनाई कर दी।
दरअसल, मामला ये है कि पति पत्नी में लगातार हो रहे झगड़े को देखते हुए उनके पिता ने अपनी बेटी और पोते को घर ले आये। लेकिन पिता ने शुक्रवार को मौका देख स्कूल जाते समय अपने बच्चे को लेकर भागने का प्रयास किया। इससे स्थानीय लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी।