Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

छतरपुर नपं के वार्ड 1 और 2 में 25 को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
छतरपुर नपं के वार्ड 1 और 2 में 25 को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम
विज्ञापन
  • जिले के पंचायतों, मेदिनीनगर नगर निगम में 28 एवं हुसैनाबाद नगर पंचायत क्षेत्र में शिविर अब 29 नवंबर को

टीम एबीएन, पलामू/ रांची। आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन अब 28 नवंबर 2023 को आयोजित किया जायेगा। इस दिन पलामू जिले के 21 प्रखंडों के 21 पंचायतों में शिविर का आयोजन किया जायेगा। 

साथ ही मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 21 एवं 23 के लिए गांधी उद्यान में भी शिविर 28 नवंबर को आयोजित किया जायेगा। वहीं हुसैनाबाद नगर पंचायत क्षेत्र में 29 नवंबर 2023 को शिविर का आयोजन किया जायेगा। 

इधर, छतरपुर नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 1 एवं वार्ड नंबर 2 के लिए बाबा बीर कुंवर स्थल, भगवान टोला, मदनपुर में 25 नवंबर 2023 को आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया जायेगा। 

28 नवंबर को जिले के इन प्रखंडों के पंचायतों में आयोजित होगा शिविर 

मोहम्मदगंज प्रखंड के रामबांध मुख्यालय, हैदरनगर प्रखंड के खरगड़ा, हुसैनाबाद के देवरी कला, पिपरा के तेंदुई पंचायत मुख्यालय, हरिहरगंज के सेमरवार पंचायत मुख्यालय, नौडीहा बाजार बके विषुणपुर, छतरपुर के काला पहाड़, पांडु के डाला कला, उंटारी रोड के लहर बंजारी पंचायत मुख्यालय, विश्रामपुर के बधमनवा पंचायत मुख्यालय, नावा बाजार के कुंभी कला पंचायत मुख्यालय, पंडवा के मझीगांव पंचायत मुख्यालय, चैनपुर के खुरा कला, रामगढ़ के रामगढ़ पंचायत मुख्यालय, सदर मेदिनीनगर के रजवाड़ीह, पाटन के सेमरी, मनातू के चक पंचायत मुख्यालय, तरहसी के टरिया, नीलांबर-पीतांबरपुर के पुरनाडीह,  सतबरवा के पोंची, पांकी के आसेहार पंचायत में शिविर का आयोजन किया जायेगा। 

नगर निगम के वार्ड 21 एवं 23 के लिए 28 नवंबर को आयोजित होगा शिविर 

मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 21 एवं वार्ड नंबर 23 के लिए गांधी उद्यान में आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत 28 नवंबर 2023 को शिविर का आयोजन किया जायेगा। इन शिविरों में मुख्यमंत्री श्रमिक योजना, पीएम स्वनिधि योजना, स्वयं सहायता समुह निर्माण, फुटपाथ विक्रेताओं का स्मार्ट आईडी कार्ड, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित निष्पादन कार्य का निष्पादन कर लाभुकों को लाभान्वित किया जायेगा।

वहीं होल्डिंग टैक्स, पानी कनेक्शन, टैक्स एवं  ट्रेड लाईसेंस से संबंधित कार्यों का निष्पादन किया जायेगा। स्ट्रीट लाइट से संबंधित कार्य, राशन से संबंधित समस्या, पीडीएस के तहत राशन कार्ड को आधार से लिंक करने, सर्वजन पेंशन योजना का लाभ प्रदान करने, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम का लाभ देने, सावित्री बाई फूले किशोरी समृद्धि योजना अन्तर्गत सुयोग्य लाभुकों को स्वीकृति प्रदान करने, लाभ देने, सेवा का गारंटी अधिनियम के अन्तर्गत राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सेवाओं यथा जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र तथा समाजिक सुरक्षा योजनाओं यथा पेंशनादि से संबंधित लंबित मामलों का त्वरित गति से निस्तारण किया जायेगा। 

इसके अलावा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का ई-श्रम पोर्टल पर निबंधन कराने, लंबित दाखिल-खारिज वादों का निष्पादन करने, भूमिमापी के लंबित मामलों का निष्पादन एवं निर्वादित मामलों में लगान रसीद निर्गत करने का कार्य संपादित किया जायेगा। वहीं शिविर में धोती, साड़ी, लुंगी एवं कंबल का विवरण लाभुकों के बीच किया जायेगा। 

गुरूजी क्रेडिट कार्ड योजना अन्तर्गत सुयोग्य लाभुकों को लाभ देने के साथ-साथ राज्य सरकार के अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जायेगा। साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर आमजनों को जागरूक किया जायेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,536