Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 32
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

गुमला : सड़क हादस में दो की मौत, 14 घायल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
गुमला : सड़क हादस में दो की मौत, 14 घायल
विज्ञापन

टीम एबीएन, गुमला। जिले के चैनपुर प्रखंड के कुरुमगढ़ थाना क्षेत्र के कुरुमगढ़ पुल के समीप गुरुवार को बस व ऑटो में सीधी भिड़ंत हो गयी। इससे ऑटो सवार एक युवक व एक महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। फिलहाल दोनों की पहचान नहीं हो सकी है। इस हादसे में 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। 

हादसे के बाद सभी घायलों को चैनपुर सीएचसी लाया गया, जहां सभी का प्राथमिक उपचार के बाद गुमला रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार सभी लोग ऑटो में सवार होकर चैनपुर से अपने घर कुरूमढ़ जा रहे थे। इसी दौरान पुल के समीप सड़क हादसे के शिकार हो गये। 

बस और ऑटो में सीधी टक्कर हो गयी। इससे दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इनमें एक पुरुष व एक महिला शामिल है। इनकी अब तक पहचान नहीं हो सकी है। इस हादसे में 14 लोग घायल हो गये हैं। सड़क हादसा गुमला जिले के चैनपुर प्रखंड के कुरुमगढ़ थाना क्षेत्र के कुरुमगढ़ पुल के समीप का है। 

ऑटो में सवार एक युवक व एक महिला की घटनाॉस्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। बताया जा रहा है कि आॅटो में सवार होकर लोग चैनपुर से अपने घर कुरूमढ़ जा रहे थे। इसी दौरान पुल के समीप बस से सीधी टक्कर हो गयी।

विज्ञापन