टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची के हटिया स्थित झारखंड सचिवालय के समीप रेलवे पोल के पास दो चार पहिया वाहनों की आमने-सामने की टक्कर में कई लोग घायल हो गये हैं। राहते की बात ये रही कि दोनों वाहन नये थे, जिसमें सुरक्षा बैलून लगे थे।
लोगों ने सीट बेल्ट का भी इस्तेमाल किया था, जिस कारण दुर्घटना के बाद उसके बैलून सक्रिय हो गये। जिससे कोई बड़ी घटना नहीं हुई। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।