Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 19
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

जामताड़ा : हाथियों के झुंड ने दो लोगों को कुचला, मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
जामताड़ा : हाथियों के झुंड ने दो लोगों को कुचला, मौत
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, जामताड़ा। जिले में सोमवार को हाथियों के एक झुंड ने सात वर्षीय लड़के सहित दो लोगों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गयी। वन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी के मुताबिक, घटना राज्य की राजधानी रांची से लगभग 210 किलोमीटर दूर बनखंजो गांव की है। 

नारायणपुर वन रेंज अधिकारी आरसी पासवान ने कहा कि धनबाद जिले के टुंडी से 35 हाथियों का एक झुंड सोमवार को इलाके में घुस आया। 50 वर्षीय एक व्यक्ति और नाबालिग लड़का झुंड के करीब पहुंच गया, जिन्हें हाथियों ने कुचल दिया। उन्होंने बताया कि वन विभाग ने हाथियों को क्षेत्र से भगाने के लिए टीम तैनात की हैं।

विज्ञापन