Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड मंडप में लगा झारक्राफ्ट स्टॉल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड मंडप में लगा झारक्राफ्ट स्टॉल
विज्ञापन
  • लोगों को खूब पसंद आ रहा है ऑर्गेनिक सिल्क

टीम एबीएन, रांची। प्रकृति की बनायी गयी लगभग सभी वस्तुएं अनमोल और जीव हित में होती हैं। व्यापार मेले के झारखंड मंडप में लगे झारक्राफ्ट स्टाल के ऑर्गेनिक सिल्क का आकर्षण लोगों को खूब भा रहा है।

झारक्राफ्ट दुनिया में ऑर्गेनिक सिल्क उत्पादों का प्रमुख नाम है जो कि अपने उत्पादों को बनाने से लेकर रंगों तक किसी भी तरह के रसायन का उपयोग नहीं करता है।

जिसमें कुकून से धागा और धागे से कपड़े तक के शक्ल की पूरी प्रक्रिया प्राकृतिक मानकों के साथ ही की जाती है। रंगों का निर्माण गेंदे के फूल, पलाश, चाय की पत्ती और दाल चीनी जैसी चीजों से निकाल कर प्रयोग किया जाता है। 

इसके अलावा कपड़ों पर की गयी छाप भी झारखण्ड की पारम्परिकता को प्रदर्शित करता है। जिसमें क्षेत्रीय त्यौहार और अनुष्ठान में प्रयोग की जाने वाली कलाकृतियां चित्रित की जाती हैं।

झारक्राफ्ट के बारे में मैनेजर नीरज केशरी ने बताया कि झारक्राफ्ट झारखण्ड सरकार का उपक्रम है। जिसमें हम ऑर्गेनिक उत्पादों का उत्पादन करते हैं। 

इस वर्ष विश्व व्यापार मेले में हम एरी सिल्क, तसर सिल्क, मलबरी सिल्क, कॉटन आदि की साड़ियां, दुपट्टा, चादर, शर्ट के कपडे और दूसरे निजी उपयोगी वस्तुओं की बिक्री कर रहे हैं। जिनका मूल्य 180 रुपये से लेकर 13,500 तक है। इस वर्ष हम मेले में 25 त्न तक की छूट भी ऑफर कर रहे हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,949