Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड एडवोकेट वेलफेयर सोसाइटी ने जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी

झारखंड एडवोकेट वेलफेयर सोसाइटी ने जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी
विज्ञापन
रांची। झारखंड एडवोकेट वेलफेयर सोसाईटी ने देश के पहले चीफ आॅफ डिफेंस स्टाफ सी डी एस जनरल बिपिन रावत के आकस्मिक निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। न्यू बार भवन में आयोजित एक शोक सभा में सोसाइटी के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रख कर और जनरल बिपिन रावत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इस अवसर पर इंडियन एसोसिएशन आफ लायर्स के राष्ट्रीय सचिव अब्दुल कलाम रशीदी, झारखंड एडवोकेट वेलफेयर सोसाईटी के महासचिव भरत चन्द्र महतो, संयुक्त सचिव अजहर अहमद खान, कोषाध्यक्ष राजीव रंजन ठाकुर, मीडिया प्रभारी मृत्युंजय प्रसाद, एफएन नीलेश समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 30,086