Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

खूंटी : सड़क हादसे में मां की मौत, बेटा गंभीर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
खूंटी : सड़क हादसे में मां की मौत, बेटा गंभीर
विज्ञापन

टीम एबीएन, खूंटी। जिले के अड़की थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में मां की मृत्यु हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। बोहंडा पंचायत अंतर्गत रोकाब गांव निवासी गांगी पूर्ति (69) और उसका बेटा सूरज पूर्ति दोपहिया वाहन पर सवार होकर मुखिया गये थे। 

लौटने के क्रम में बिरबांकी-मुरहू रोड में कटुई गांव के पास वाहन के सामने अचानक बकरी आ गयी। वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दोनों घायलों को कल्याण अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने गांगी पूर्ति को मृत घोषित कर दिया। 

प्राथमिक इलाज कर सूरज पूर्ति को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। गांगी पूर्ति के शव का सोमवार को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 121,726