एबीएन, न्यूज नेटवर्क, खूंटी। जिले के मारंगहादा थाना क्षेत्र के कटुई गांव में अज्ञात अपराधियों ने एक महिला की गला रेत कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान सुंदर मनी (47) के रूप में हुई है।
पुलिस ने सोमवार को गांव के ही सुकन बुरू पहाड़ के समीप से उसका शव बरामद बरामद किया। मारंगहादा थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि महिला 18 नवंबर से ही लापता थी।
सोमवार को शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस हत्या के कारण और अपराधियों की पहचान करने में जुट गई है। उन्होंने दावा किया है कि जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर लिया जायेगा।