Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ धूमधाम से छठ पूजा संपन्न

उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ धूमधाम से छठ पूजा संपन्न
विज्ञापन
  • धूमधाम से मनाया गया छठ पूजा, सूर्य को महिलाओं ने दिया अ‌र्घ्य
  • छठी मईया सभी के कष्टों को दूर करती हैं : राजेश सिन्हा

टीम एबीएन, रांची। छठ महापर्व पर सूर्य नगर छठ पूजा समिति कमड़े रांची द्वारा सूर्य नगर में छठ घाट बनाकर भव्य समारोह का आयोजन किया। छठ महापर्व को लेकर सूर्य नगर में रह रहे लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला।

घाट पर बिहार के औरंगाबाद के देव मंदिर का प्रारूप तैयार किया गया। सूर्य नगर छठ पूजा समिति के अध्यक्ष राजेश सिन्हा ने कहा कि छठ मईया का पर्व है। उगते और डूबते हुए सूर्य को अ‌र्घ्य दिया जाता है।

माताएं अपने बच्चों की उम्र को बढ़ाने के लिए, चर्म रोग और कई तरह के रोग से छुटकारा पाने के लिए छठ करती हैं। छठी मईया सब कष्ठ को दूर करती हैं। सूर्य नगर छठ घाट पर लगभग एक हजार से ज्यादा श्रद्धालु छठ पूजा करने के लिए पहुंचे।

राजेश सिन्हा ने कहा कि सभी धर्मो के लोगों को मिलजुल कर सभी त्योहार मनाने चाहिए।उन्होंने  यह भी कहा कि सूर्य नगर में लगातार 15 वर्षों से छठ मां की पूजा हो रही है और मैं सूर्य नगर की इस छोटी नदी के विकास के लिए पूरी तरह से वचनबद्ध हूं।

लेकिन सरकार एक बार सूर्य नगर की इस छोटी सी नदी का चारों तरफ से सुंदरीकरण करा दे तो आज 1000 से ज्यादा लोगों की आस्था जुड़ी हुई है अगर यह काम जल्दी हो जाए तो ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालु छठ मां की पूजा कर सकते हैं।

सूर्य नगर के विकास के लिए हमने कई बार विधायक मंत्री और सांसदों को लिखित आवेदन देकर गुहार तक लगा चुके हैं। मगर इस कार्य को करने के लिए ना तो उनके पास टाइम है न ही फंड है और इसके साथ ही सभी छठ वर्तियों के लिए विशेष व्यवस्था दूध, फल एवं बच्चों के लिए झूला इत्यादि की भी व्यवस्था की गयी।

मौके पर सूर्य नगर छठ पूजा समिति कमड़े के अध्यक्ष राजेश सिन्हा एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आजसू हटिया प्रभारी भरत कांशी का योगदान अहम रहा। मौके पर समाजसेवी संतोष सोनी, ललित रंगीला, अखिलेश शर्मा, रामकृत शर्मा, रामजी शर्मा, पवन कुमार, रितेश कुमार, सौरभ कुमार एवं छठ पूजा समिति, कमड़े के सभी सदस्यों का योगदान रहा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 28,703