Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हजारीबाग : सड़क दुर्घटनाओं में युवक समेत तीन की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हजारीबाग : सड़क दुर्घटनाओं में युवक समेत तीन की मौत
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। हजारीबाग जिले में शुक्रवार को 2 अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 12 वर्ष के एक लड़के सहित 3 व्यक्तियों की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी। 

उपमंडलीय पुलिस अधिकारी (बरही) नजीर अख्तर ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर बरही-कोडरमा के बीच चार पहिया वाहन से एक लड़का गलती से गिर गया और एक ट्रक ने उसे कुचल दिया। उन्होंने बताया कि उक्त लड़के की पहचान अमिताभ कुमार के रूप में की गयी है। 

उन्होंने बताया कि करीब 500 लोगों की गुस्सायी भीड़ ने पीड़ित परिवार को पर्याप्त मुआवजा और ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया जिससे 2 घंटे से अधिक समय तक यातायात बाधित रहा।

एसडीपीओ ने कहा कि पुलिस द्वारा ट्रक के चालक और उसके खलासी को गिरफ्तार करने के बाद जाम खुलवाया गया। उन्होंने बताया कि ट्रक जब्त कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि एक अन्य घटना में, राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर गोरहर पुल के पास एक तेल टैंकर और सीमेंट से लदे एक ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर में दो ट्रक चालकों की मौत हो गयी। दोनों की अभी पहचान नहीं हो पायी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 49,317