Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 30
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

75वां निशुल्क स्वास्थ्य शिविर 19 नवंबर को

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
75वां निशुल्क स्वास्थ्य शिविर 19 नवंबर को
विज्ञापन

टीम एबीएन, लोहरदगा। सेवा भारती द्वारा
75 वां स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 19 नवंबर छठ के दिन को किया गया है। अपर बाजार स्थित चुन्नीलाल प्लस टू विद्यालय परिसर में गत 01 जून 2022 से सेवा भारती द्वारा प्रत्येक सप्ताह निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन निरंतर किया जा रहा है।

प्रत्येक सप्ताह रविवार को प्रातः 7:30 से 8:30 बजे तक एक घण्टे का शिविर आयोजित करते हुए मरीजों की निशुल्क सेवा, सेवा भारती के सदस्यों द्वारा किया जाता है। इसकी जानकारी सेवा भारती के जिलाध्यक्ष दीपक सर्राफ ने दी।

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर में विशेष रूप से सेवा भारती से जुड़े B.A.M.S (B.U) डॉ कुमुद अग्रवाल शिविर में मरीजों का स्वास्थ्य जांच करते हुए इलाज करेंगे। 

श्री सर्राफ बताया कि शिवीर में प्रत्येक सप्ताह निशुल्क शुगर, बीपी, वजन, ऑक्सीजन लेबल, हार्टबीट आदि की जांच के अलावे विभिन्न बीमारियों के चिकत्सक द्वारा निशुल्क जांच भी की जाती है। 

उन्होंने कहा है कि स्वस्थ जीवन के लिए समय-समय पर अपना एवं अपने परिवार के स्वास्थ्य की जांच अवश्य करायें आपका शरीर ठीक रहेगा,तभी अपने सभी कार्य अच्छे से कर सकेंगे। 

स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से अपने स्वास्थ्य चेकअप कराते रहिये। उन्होंने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा है कि इस निशुल्क शिविर में समय पर आकर अपने स्वास्थ्य संबंधित जांच करवा कर स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन