Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

घाघरा के तुरियाडीह के रहनेवाले थे चाईबासा ब्लास्ट में शहीद जवान संतोष

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
घाघरा के तुरियाडीह के रहनेवाले थे चाईबासा ब्लास्ट में शहीद जवान संतोष
विज्ञापन

टीम एबीएन, गुमला। घाघरा थाना क्षेत्र के तुरियाडीह गांव के सीआरपीएफ जवान संतोष उरांव आईडी ब्लास्ट में शहीद हो गया। बता दें कि चाईबासा जिला के गोईलकेरा हाथीबुरु जंगल में सर्च अभियान चलाया जा रहा था। 

इसी दौरान आईडी ब्लास्ट हुआ जिसमें गुमला जिला के घाघरा प्रखंड अंतर्गत तुरियाडीह निवासी संतोष गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसके बाद एयर लिफ्ट कर उसे रांची लाया गया, जहां इलाज के दौरान संतोष की मौत हो गयी। 

संतोष के दो छोटे-छोटे बच्चे सिद्धार्थ भगत 8 वर्ष व आदित्य भगत 5 वर्ष हैं। पत्नी का रो-रो कर घर में बुरा हाल है। घटना की जानकारी जैसे ही मिली संतोष के स्वजन पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए उनके घर पहुंचने लगे हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,440