चाईबासा में आईईडी ब्लास्ट
- बम निरोधक दस्ता के कॉन्स्टेबल शहीद, दो जवान घायल
टीम एबीएन, चाईबासा। झारखंड के चाईबासा में एक बार फिर से आईईडी ब्लास्ट हुआ है। इस ब्लास्ट में जंगल में अभियान पर निकले जवानों में बम निरोधक दस्ता के कॉन्स्टेबल शहीद हो गये, वहीं दो अन्य जवान जख्मी हुए हैं।
घायलों को एयरलिफ्ट कर बेहतर इलाज के लिए रांची लाया जा रहा है। पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के हाथीबेड़ा में हुए आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ 60 बटालियन के बम निरोधक दस्ते के कॉन्स्टेबल संतोष उरांव वीरगति को प्राप्त हुए हैं। संतोष उरांव सीआरपीएफ के 60 बटालियन के बम निरोधक स्कॉड में कार्यरत थे।
वहीं इस ब्लास्ट में सीआरपीएफ 60 बटालियन के ही सेकंड इन कमान एजेतो तिने और कॉन्स्टेबल जयंता नाथ घायल हुए हैं। दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया है, जहां दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है।