टीम एबीएन, रांची। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद की ओर से बीएचएमएस में नामांकन के लिए 17 नवंबर से विशेष स्ट्रे वेकेंसी राउंड की प्रक्रिया शुरू होगी। वेकेंसी राउंड में उपस्थित होने के लिए अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है।
17 नवंबर को सीट मेट्रिक्स जारी किया जायेगा। 19 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन दिया जा सकेगा। 20 नवंबर को स्टेट मेरिट लिस्ट जारी होगा। लिस्ट में शामिल अभ्यर्थी 20 नवंबर से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व च्वाइस दे सकेंगे।
इसकी अंतिम तिथि 22 नवंबर है। 23 सेे लेकर 27 नवंबर तक औपबंधिक सीट आवंटन पत्र जारी होगा। वहीं 24 से 27 नवंबर तक अनुशंसित अभ्यर्थियों का डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन होगा।