Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गोड्डा : दो गुटों में झड़प के दौरान एसआई समेत दो पुलिसकर्मी घायल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गोड्डा : दो गुटों में झड़प के दौरान एसआई समेत दो पुलिसकर्मी घायल
विज्ञापन
  • गोड्डा में दो गुटों के बीच झड़प, ईंट-पत्थर भी चले; एसआई समेत दो पुलिसकर्मी घायल

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गोड्डा। जिले में दो समूहों के बीच झड़प हो गयी। इस दौरान दोनों गुटों के बीच ईंट-पत्थर भी चले। बवाल के दौरान एक उपनिरीक्षक समेत दो पुलिसकर्मी घायल हो गये। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार रात टाउन थाना क्षेत्र के पथरा चौक पर मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान हुई।

उन्होंने बताया कि जब पुलिस टीम स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए मौके पर पहुंची तो एक ही समुदाय के दो समूहों के बीच ईंट-पत्थर चलने लगे। एसपी नाथू सिंह मीना ने कहा कि दोनों समूहों ने पुलिसकर्मियों पर हमला किया और पुलिस वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

उन्होंने बताया कि टाउन पुलिस थाने के प्रभारी मधुसूदन मोदक को मामूली चोटें आयी, जबकि उप-निरीक्षक उमेश मोदी को सिर में चोट आयी है। उन्होंने बताया कि एसआई का अस्पताल में इलाज किया गया। 

घटना जमीन के एक टुकड़े को लेकर दो गांवों के निवासियों के बीच विवाद की वजह से हुई। मामले में तीन प्राथमिकियां दर्ज की गयी हैं और दोषियों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 121,975