रांची में धार्मिक स्थलों में तोड़ फोड़ के बाद तनाव
आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर किया हंगामा
टीम एबीएन, रांची। सुबह मांडर थाना क्षेत्र के मुड़मा गांव में उस समय सनसनी फैल गयी जब अचानक गांव में यह सूचना फैलने लगी की कई धार्मिक स्थलों पर लोगों ने तोड़फोड़ की है। सूचना मिलते ही ग्रामीण जब मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि कुछ प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त कर दी गयीं हैं और कुछ के बलि स्थल को तोड़ दिया गया है।
आक्रोशित ग्रामीणों ने रांची डाल्टनगंज मार्ग को जाम कर दिया। तनाव को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। धार्मिक स्थल में तोड़-फोड़ की सूचना आग की तरह फैली और ग्रामीण आक्रोशित हो गये।
मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गयी, लेकिन जब तक पुलिस पहुंचती आक्रोशित ग्रामीणों ने रांची डाल्टनगंज मार्ग को ठप कर दिया था। धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ के विरोध में ग्रामीणों ने जहां-तहां सड़क पर आगजनी भी की।