Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

खूंटी : चार लोगों की मौत से सदमे में जिलावासी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
खूंटी : चार लोगों की मौत से सदमे में जिलावासी
विज्ञापन
  • खूंटी में अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

टीम एबीएन, खूंटी। जिले में गुरुवार को अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गयी। पहली घटना में खूंटी थाना क्षेत्र के सिलादोन में फांसी लगाकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गांव के ही रमेश महतो (18 वर्ष) के रूप में की गयी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। 

खबर लिखे जाने तक उसके आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका था। इस मामले में पुलिस यूडी केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। दूसरी घटना में मुरहू थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार के गिरने से मौत हो गयी। मृतक की पहचान इंदीपीड़ी निवासी रंजीत हुन्नी पूर्ति (33) के रूप में की गयी है। 

जानकारी के अनुसार वह अपनी बाइक पर सवार होकर गांव से हटिया जा रहा था। इसी क्रम में बंदगांव-मुरहू पथ में जाते के पास अनियंत्रित होकर बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। एक अन्य घटना में सायको थाना क्षेत्र के बलंगा गांव में एक कुंआ से एक शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान मनसा मुंडा नाग (59) के रूप में की गयी है। पुलिस उसकी मौत की छानबीन कर रही है। 

खूंटी के अनिगड़ा स्थित इंडियन आयल टर्मिनल के पास गुरुवार को एक अज्ञात तेल टैंकर ने एक व्यक्ति को टक्कर दिया। इससे उसकी मौत हो गयी। उसकी पहचान सोसोटोली निवासी बिरसा मुंडा (40) के रूप में की गयी है।

जानकारी के अनुसार वह राजमिस्त्री का काम किया करता था। गुरुवार को वह अपनी साइकिल से खूंटी की ओर जा रहा था। इसी क्रम में इंडियन आयल टर्मिनल के पास पीछे से एक टैंकर ने उसे टक्कर मार दिया और फरार हो गया। 

टक्कर में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा जायेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 121,964