Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झरनाकुंड के विकास करेंगे पूरा प्रयास : शालिनी गुप्ता

झरनाकुंड के विकास करेंगे पूरा प्रयास : शालिनी गुप्ता
विज्ञापन
कोडरमा। जिले के झुमरीतिलैया स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थली झरनाकुंड के विकास के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा। इसे पर्यटक स्थल के रूप में चिन्हित करते हुए सभी सुविधाओं के साथ विकसित किया जाए और इसी लक्ष्य को लेकर काम किया जाएगा। गुरुवार को जिला परिषद प्रधान शालिनी गुप्ता ने झरनाकुंड का निरीक्षण करने के बाद उक्त बातें कहीं। उन्होंने बताया कि इस स्थल पर ना तो बिजली की सुविधा है और ना ही अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध है। आने का मार्ग जर्जर है तो वहीं नदी के चौड़ीकरण और शौचालय की व्यवस्था जरूरी है। उन्होंने कहा कि यहां विकास की असीम संभावनाएं हैं, हर साल बृहत मेला का आयोजन होता है परंतु सुविधाओं से यह स्थल पूरी तरह वंचित है। जिप प्रधान शालिनी गुप्ता ने कहा कि पर्यटन क्षेत्र में इस स्थली का विकास और आगे बढ़ाना ही लक्ष्य है और इसके लिए बारंबार काम करते रहेंगे। सीमित संसाधनों के साथ अपने लक्ष्य को जरूर हासिल करेंगे। उनके निरीक्षण के दौरान झरनाकुंड विकास समिति के अध्यक्ष काशीनाथ यादव, महेश यादव, टुपलाल यादव, विनोद यादव के अलावा रघुवीर सिंह, वशिष्ठ सिंह, रोहित झा, शंकर ठाकुर, दिलीप शर्मा, अक्षय गुप्ता, मनोज शर्मा, विनोद शर्मा मौजूद थे। इन लोगों ने स्थल के विकास को लेकर जानकारी भी साझा की।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 29,764