Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पलामू : छठव्रतियों के बीच आम की लकड़ी बांटेगा रेलवे यूनियन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पलामू : छठव्रतियों के बीच आम की लकड़ी बांटेगा रेलवे यूनियन
विज्ञापन
  • पलामू में रेलवे यूनियन छठव्रतियों के बीच शुक्रवार की सुबह करेगा आम की लकड़ी का वितरण

टीम एबीएन, पलामू। पूर्व मध्य रेलवे के टीटीई आर्गनाइजेशन व इस्ट सेंट्रल रेलवे मेंस कांग्रेस यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार की सुबह साढ़े सात बजे से टीओपी-टू के सामने माता कमला देवी चिल्ड्रन शेड के पास छठव्रतियों के लिए सूखी आम की लकड़ी वितरित की जायेगी।

मुख्य टिकट निरीक्षक बीएम पांडेय ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूर्व मध्य रेलवे के दोनों संगठनों की ओर से अपने सामाजिक दायित्वों के तहत छठ महापर्व पर आम की सूखी लकड़ी वितरण करने का निर्णय लिया गया है। शुक्रवार की सुबह 07:30 बजे से वितरण किया जायेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 53,030