Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

23वें झारखंड राज्य स्थापना दिवस को लेकर झारखण्ड तैयार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
23वें झारखंड राज्य स्थापना दिवस को लेकर झारखण्ड तैयार
विज्ञापन
  • 1714.44 करोड़ रुपए की योजनाओं का उद्घाटन एवं 5328.30 करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास पॉलिसी और योजनाओं का होगा शुभारंभ 
  • 18 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगा आफर लेटर

टीम एबीएन, रांची। झारखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर 15 नवंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर तैयारी पूर्ण हो चुकी है। इस समारोह में राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं मंत्रीगण की उपस्थिति में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार के तीसरे चरण का शुभारंभ होगा। स्थापना दिवस के अवसर पर 1714.44 करोड़ रुपये की कुल 229 योजनाओं का उद्घाटन एवं 5328.30 करोड़ रुपये की कुल 677 योजनाओं का शिलान्यास होगा। समारोह अपराह्न दो बजे शुरू होकर अपराह्न 03:30 बजे समाप्त होगा।  

नयी योजनाएं और पॉलिसी होंगी लांच

राज्य स्थापना दिवस पर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री योजनाओं और पॉलिसी का शुभारंभ करेंगे। लांच होने वाली पॉलिसी में झारखंड स्टार्ट-अप पॉलिसी, 2023, झारखंड टरटए प्रमोशन पॉलिसी, 2023, झारखंड निर्यात पॉलिसी, 2023 और झारखंड आईटी, डाटा सेंटर तथा बीपीओ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन पॉलिसी, 2023 शामिल हैं। वहीं अबुआ आवास योजना और मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना शुरू की जायेगी। 

किशोरियों और खिलाड़ियों को सम्मान, हुनरमंद को आफर लेटर

राज्य स्थापना दिवस पर सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत वर्ष 2023-24 के लिए 5,55,652 किशोरियों को 261 करोड़ रुपए की सहायता राशि का वितरण किया जायेगा। जबकि अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले करीब 70 खिलाड़ियों के बीच लगभग 02 करोड़ पुरस्कार राशि का वितरण होगा। कार्यक्रम स्थल में श्रम विभाग द्वारा आयोजित रोजगार मेला में 18,034 हजार से अधिक युवाओं को आॅफर लेटर राज्यपाल, मुख्यमंत्री और मंत्रीगण सौंपेंगे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 122,056