Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पीएम के दौरा : डायवर्ट रूट से राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था अस्त-व्यस्त

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पीएम के दौरा : डायवर्ट रूट से राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था अस्त-व्यस्त
विज्ञापन
  • रांची में पीएम के आगमन को लेकर 14 और 15 नवंबर को ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, ट्रैफिक एसपी ने जारी किया रूट चार्ट

टीम एबीएन, रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रांची आगमन को लेकर 14 और 15 नवंबर को शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किये गये हैं। जिसके चलते पूरी राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था अस्त-व्यवस्था हो गयी है। 

14 नवंबर को एयरपोर्ट से लेकर राजभवन तक रात आठ से 10:30 बजे तक वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। जबकि 15 नवंबर को भी ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है। 

रांची के ट्रैफिक एसपी कुमार गौरव के द्वारा जारी किये गये निर्देश में बताया गया है कि 15 नवंबर को सुबह आठ से 10:30 बजे तक राजभवन से जेल मोड़ और वहां से रातू रोड, हरमू रोड होते हुए एयरपोर्ट तक वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। 

पीएम का कारकेट गुजरने के बाद स्थिति को देखते हुए यातायात सामान्य किया जाएगा। इस संबंध में ट्रैफिक एसपी कुमार गौरव की ओर से सोमवार को निर्देश जारी किया गया है। 

ट्रैफिक एसपी के जारी निर्देश के अनुसार बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से लेकर राजभवन और जेल मोड़ इलाके में सड़क की दोनों छोर पर वाहनों की पार्किंग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। 

अगर कोई व्यक्ति चिह्नित मार्गों के किनारे वाहनों की पार्किंग करता है तो उनके वाहन को जब्त कर लिया जायेगा। उस पर जुमार्ना के साथ वाहन को उठाने में आने वाला खर्च भी वसूला जायेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 122,058