रांची के कांग्रेस भवन में मनायी गयी पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती
टीम एबीएन, रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में मंगलवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती मनायी गयी। रांची के कांग्रेस भवन स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस नेताओं ने जवाहर लाल नेहरू की जयंती मनायी।
इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया और श्रद्धासुमन अर्पित किया।