Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सूक्ष्म और लघु उद्योग को बढ़ावा देना सरकार का मुख्य लक्ष्य : चंपई सोरेन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सूक्ष्म और लघु उद्योग को बढ़ावा देना सरकार का मुख्य लक्ष्य : चंपई सोरेन
विज्ञापन

मंत्री ने किया दिल्ली के भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में झारखंड पवेलियन का उद्घाटन

एबीएन सेंट्रल डेस्क (नई दिल्ली)। दुनिया के सबसे बड़े मेले में एक भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला प्रगति मैदान का आज से शुभारंभ हुआ।जी 20 समिट के बाद प्रगति मैदान में दूसरा बड़ा आयोजन किया जा रहा है। मेले में इस वर्ष की थीम वसुधैव कुटुंबकम् है। जिसमें झारखंड प्रदेश फोकस स्टेट के रूप में भाग ले रहा है। झारखंड अपने प्रदेश की गरिमामई उपस्थिति दर्ज करा रहा है। 

मेले में आज झारखंड के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवम पिछड़ा वर्ग कल्याण सह परिवहन मंत्री चंपई सोरेन ने झारखंड मंडप का उद्घाटन किया। उन्होंने भगवान बिरसा की पूजा अर्चना कर मंडप का शुभारंभ किया। मंत्री ने मंडप की सभी स्टॉल का अवलोकन किया और प्रदर्शित की गयी सभी स्टालों को सराहा। 

इस अवसर पर माननीय मंत्री ने कहा की झारखंड प्रदेश अपने खनिज भंडार और संस्कृत के लिए जाना जाता है। हम अपने प्रदेश के सूक्ष्म और लघु उद्योग को बढ़ावा देने का पूर्ण प्रयास कर रहे है। भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला अपनी परंपरा, संस्कृति और क्षेत्रीय उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का सुगम पटल है। मौके पर झारखंड सरकार के उद्योग विभाग के सचिव जीतेंद्र कुमार सिंह, उद्योग निदेशक श्री भोर सिंह यादव उपस्थित रहे। 

भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में उद्योग निदेशालय झारखंड सरकार द्वारा बनाये गये इस मंडप में  क्षेत्रीय उत्पादों के 20 स्टॉल लगाए गए है। जिसमें लोग झारखंड से बनी वस्तुओं की प्रदर्शनी और क्रय कर सकेंगे। साथ ही झारखंड सरकार के लगभग 14 विभागों के स्टॉल लगाये गये हैं। जिसमें लोग विभाग के बारे में और योजनाओं की जानकारी ले सकेंगे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 122,055