टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 12 /11/ 2023, दिन रविवार को पूर्वाह्न 7 को देवोत्थान धाम, बड़ागांई-बूटी परिसर में बड़ागांई, बूटी, खिजूर टोला, किशुनपुर, महुरम टोली, बांधगाड़ी, लेम आदि गांवों के लोगों की संयुक्त बैठक बालशाय महतो की अध्यक्षता में की गयी।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि देवोत्थान धाम (पीएचइडी कॉलोनी, बूटी) परिसर में कार्तिक शुक्ल पक्ष देवोत्थान एकादशी व द्वादशी तदनुसार 23/11/23 रात्रि एवं 24/11/2023 दिन में संध्या 5 बजे तक भव्य व ऐतिहासिक जतरा मेला का आयोजन किया जायेगा।
मेले में आसपास के सभी गांव के खोड़हा (नृत्य मंडली) अपने पारंपरिक वाद्ययंत्र एवं वेशभूषा के साथ भगवान शिव का पूजन-अर्चन के साथ नृत्यगान प्रस्तुत कर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनायेंगे। उक्त जानकारी देवदेवोत्थान जतरा मेला समिति, बड़ागांई-बूटी के सचिव प्रेम लोहार (9835425981) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
मेला को सफल बनाने के लिए निम्नलिखित देवोत्थान जतरा मेला समिति का गठन किया गया।
- मुख्य संरक्षक : डॉ रुद्रनारायण महतो एवं बन्नू पहान
- संरक्षक : डॉ बिरेन्द्र साहु, बालसाय महतो, विनोद महतो, सुनील महतो रामदास साहू, बैजनाथ महतो एवं कैलाश महतो
- मुख्य पहान (पुजारी) : रवि पाहन
- अध्यक्ष : नेपाल महतो
- सचिव : प्रेम लोहार
- कोषाध्यक्ष : अजय कुमार महतो
- उपाध्यक्ष : बबलू पहान, संदीप मुंडा, दशरथ महतो, अशोक खलखो, दुर्गा उरांव, मोहनलाल महतो, राम ओहदार, अरविंद साहू, सुरेंद्र मुंडा, अमित पहान, एवं महावीर मुंडा
- मीडिया प्रभारी : दिलीप पहान, अजय साहू