Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

संत अलोइस स्कूल में धर्म बंधुओं ने मनायी डायमंड जुबली

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
संत अलोइस स्कूल में धर्म बंधुओं ने मनायी डायमंड जुबली
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। संत अलोइस स्कूल प्रांगण, डॉक्टर कामिल बुल्के पथ में सोमवार को ब्रदर आफ सेंट गेब्रियल धर्म समाज के धर्म बंधुओं ने कार्यक्रम किया। इस धर्म समाज द्वारा पूरे भारत में संचालित विभिन्न विद्यालयों और अन्य संस्थानों में अपने धर्म संघीय जीवन को जीते हुए शिक्षा और मानवता की सेवा के माध्यम से 60 साल और 25 साल की समर्पित सेवाएं प्रदान की है। 

उनका डायमंड जुबली और रजत जुबली समारोह बनाकर धर्म संघ की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया। साथ ही उनके समर्पित धनसंगी जीवन की सेवाओं के लिए ईश्वर तथा धर्म समाज के तमाम ब्रदर के माता-पिता और उनके परिजनों का धन्यवाद किया गया।

समारोह में इस सोसाइटी ब्रदर्स में 60 साल की समर्पित सेवा देख देने वाले भाग्यशाली डायमंड जुबिलेरियन ब्रदर गिल्बर्ट पिंटो और ब्रदर एडमंड टोप्पो सिल्वर जुबिलेरियन ब्रदर्स में ब्रदर अलबइनुस टेटे, ब्रदर देवनिस तिग्गा और ब्रदर विजय तिर्की समझ में उपस्थित रहे। 

मौके पर ब्रदर आफ सेंट गेब्रियल समिति सोसाइटी रांची के प्रोविंशियल सुपीरियर ब्रदर हेरमन विजय विजय लकड़ा, उनके उनके सेक्रेटरी ब्रदर फ्रेडरिक सोरेंग समेत इस समिति द्वारा संचालित विभिन्न इंटरमीडिएट कॉलेज और हाई स्कूल तथा इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्रिंसिपल्स और हेडमास्टर ब्रदर्स उपस्थित थे।

समारोह का शुभारंभ समारोही पवित्र मिस्सा से हुआ, जिसके मुख्य अनुष्ठक और उपदेशक हजारीबाग के बिशप आनंद जोजो रहे। उनके साथ मिस्सा में सह अनुष्ठक रांची के पेरिस प्रिस्ट आनंद डेविड और सोसियुस  फादर एडमंड ने किया।

हजारीबाग के बिशप जोजो ने इस अवसर पर अपने संदेश में ब्रदर आफ सेंट गेब्रियल सोसाइटी के डायमंड व सिल्वर जुबिलेरियन ब्रदर्स को उनके धर्मसंगी जीवन में रहते हुए ईश्वर की सेवाऔर विद्यालय वह इंटर कॉलेज के माध्यम से छात्र-छात्राओं में गुणवत्ता शिक्षा सुसंस्कार और निस्वार्थ प्रेम सेवा का बीज रोपने तथा समाज सेवा के माध्यम से मानवता की समर्पित सेवा करने के लिए उनको कोटिश:  बधाइयां दी।

प्रेम से प्रेरित सेवा मोंटफोर्ट ब्रदर्स के जीवन का लक्ष्य : बिशप जोजो

बिशप जोजो ने अपने प्रवचन में ब्रदर्स आफ गेब्रियल सोसाइटी के ब्रदर द्वारा शिक्षा और मानवता की सेवा को प्रेम से प्रेरित जीवन का लक्ष्य बताया। कहा कि प्रेम से प्रेरित सेवा सदैव स्मरणीय होती है और यह ब्रदर्स अपनी प्रेम सेवा और शिक्षक सेवा से क्राइस्ट को प्रतिबिंबित कर रहे हैं। 

इसके लिए कलीसिया के आगे इस धर्म संघ का और इसके जुबिलेरियन का कोटि-कोटि आभार व्यक्त करती है उन्होंने कहा की सेवा में जीवन है। अत: आप को इस समवर्ती समर्पित सेवा के लिए ईश्वर स्वस्थ और सुरक्षित रखें।

ब्रदर आफ सेंट गेब्रियल सोसाइटी रांची के प्रोविंशियल ब्रदर हरमन विजय लकड़ा ने इस मौके पर अपनी आशीर्वचन में ईश्वर और समाज की सेवा में धर्मसंधी जीवन का डायमंड और सिल्वर जुबली पूरा करने वाले धर्म बांधों को उनकी समर्पित सेवाओं के लिए बधाइयां दी और उनका धन्यवाद किया। 

कहा कि संगी जीवन में रहते हुए ईश्वर और मानवता की सेवा डायमंड और सिल्वर जुबली पूरा करने वालों वाले ब्रदर्स के प्रति हमारा धर्म समाज सदैव आपका और और आपके माता-पिता परिजनों तथा मित्रों के प्रति ऋणी रहेगा। आप सभी ने वर्षों पहले इन संस्थाओं के माध्यम से अपनी बहुमूल्य सेवा देखकर शिक्षा के जो बीज बोए थे तथा प्रेम सेवा और समर्पण कीजिए ज्योति जलाई थी वह आज विकसित होकर पूरे विश्व में फैल गई है या समारोह उसी का परिणाम है। 

समारोह में जन्म संगी जीवन का डायमंड जुबली और सिल्वर जुबली पूरा करने वाले जुबिलेरियंस ब्रदर्स को उसे कुछ और सोल भेंट कर सम्मानित किया गया। मौके पर सभी जुबिलेरियंस ने अपने धर्मसंगी जीवन की समर्पित से सेवाओं और चुनौतियों के कटु मधुर अनुभव भी साझा की। 

मौके पर जुबिलेरियंस के सम्मान में संत अलोयसियस स्कूल के बच्चों तथा जुबिलेरियंस के परिजनों ने नृत्य संगीत की प्रस्तुति से समां बांध ब्रदर क्लेमेंट कांडुलना के धन्यवाद ज्ञापन के बाद जुबिलेरियंस ब्रदरों ने जुबली केक काटकर इस ऐतिहासिक समारोह की खुशियां साझा की। ब्रदर अमित और ब्रदर अब्राहम द्वारा संचालित इस कार्यक्रम में संत अलोइसियुस इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल ब्रदर क्लेमेंट हाई स्कूल के प्रिंसिपल तथा मोंटेसरी स्कूल के प्रिंसिपल ब्रदर माइक उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 122,121