दुमका। निगरानी की टीम ने 8 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गुरुवार को जामा प्रखंड के अंचल राजस्वकर्मी को धर दबोचने में कामयाब रही। गिरफ्तारी आरोपी शहर के नगर थाना क्षेत्र के एलआईसी क्लोनी निवासी विभाष तिवारी है। निगरानी की टीम ने प्रखंड के अगोया गांव निवासी चेतन पूजहर के लिखित शिकायत पर दबोचने में कामयाब रही। लिखित शिकायत में पीड़ित ने बताया कि जमाबंदी जमीन नंबर 72 और 73 पर जबरदस्ती दखल करने के संबंध में एसडीओ न्यायालय में वाद लंबित है। न्यायालय द्वारा अंचालधिकारी से जांच प्रतिवेदन मांगा गया था। अंचलाधिकारी द्वारा उक्त आवेदन का जांच कर्मचारी विभाष तिवारी को सौंपा गया था। कर्मचारी विभाष तिवारी आवेदक को एक साल से घूमा रहा था। कर्मचारी विभाष द्वारा जांच के बदले में आवेदक से 8 हजार रुपए की मांग किया था। आवेदक घूस नहीं देना चाहता था, इसके लिए काफी आरजू विनती किया गया, लेकिन आरोपी कर्मचारी नहीं माना। पीड़ित के आवेदन पर निगरानी टीम जांच कर सत्यता कर 8 दिसंबर को दुमका थाना कांड संख्या 8/21 के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपी विभाष तिवारी को घूस की रकम 8 हजार रुपए लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार करने में सफल रही। निगरानी की टीम गिरफ्तारी के बाद अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है।