Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

उर्सूलाइन में दिवाली पर रामलीला का मंचन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
उर्सूलाइन में दिवाली पर रामलीला का मंचन
विज्ञापन

श्री राम की अयोध्या वापसी

टीम एबीएन, रांची। संजय सर द्वारा लिखे नाटक श्रीराम की अयोध्या वापसी का उर्सुलाइन इंटर कॉलेज रांची की छात्राओं ने मंचन किया। दिवाली के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं ने लाजवाब अभिनय किया। 

कॉस्टयूम, डायलॉग, अभिनय हर दृष्टिकोण से उनकी प्रस्तुति बहुत सराहनीय रही। इसकी 3 प्रस्तुतियां हुई :- साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स की छात्राओं ने अपनी-अपनी प्रस्तुतियां दीं और इसका आनंद कॉलेज की 5000 छात्राओं ने उठाया। 

इस नाट्य मंचन के अवसर पर संजय सर ने बताया कि दिवाली वह अवसर है जब श्रीराम 14 साल के वनवास के बाद अयोध्या लौटे। राम  भारत के कण-कण के प्राण हैं और विशेषकर आज के युवाओं को राम के चरित्र, व्यक्तित्व और त्याग से शिक्षा लेना चाहिए। संवाद हो या विचार हजारों साल से राम का चरित्र लोगों का आदर्श रहा है।

मौके पर इंटर कॉलेज की प्राचार्या डॉ मेरी ग्रेस ओएसयू ने इस अवसर पर कहा कि हमें अपने लक्ष्य को प्राप्त करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिये राम के आदर्श और मूल्यों का चिंतन करना चाहिए। आज की विषम स्थिति में हमारा आचरण निश्चित तौर पर राम के जीवन और धर्य से प्रभावित हो।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 49,664