- आग लगे पर इस हेल्पलाइन नंबर पर करें संपर्क
टीम एबीएन, रांची। रांची में दीपावली को लेकर फायर ब्रिगेड विभाग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहा और पटाखा दुकानों को केंद्रित करते हुए अभी से ही दमकल तैनात कर दिये गये हैं।
छोटे और बड़े दमकल वाहनों के अलावा हाइड्रोलिक प्लेटफार्म भी तैयार रखा गया है। राजधानी के चार फायर स्टेशनों के अलावा कुल 12 स्थानों पर दमकल वाहन भेजे गये हैं। आपात स्थिति में आग बुझाने के लिए फोम और अन्य संसाधनों का भी इंतजाम फायर बिग्रेड की ओर से किया गया है।
डीजी अग्निशमन एवं होमगार्ड अनिल पलटा ने राज्य के सभी फायर स्टेशनों को 24 घंटे अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। फायर ब्रिगेड के द्वारा आम लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर के साथ कई गाइडलाइंस भी जारी किये गये हैं।
इन चीजों का रखें ध्यान:-
- लाइसेंसी पटाखा दुकानों से ही करें खरीदारी।
- पटाखा के पैकेट पर दिए सुरक्षा उपायों का पालन करें।
- पटाखा को जलाने के लिए मोमबत्ती या अगरबत्ती का प्रयोग करें।
- आग लगने की शुरुआत की अवस्था में ही उसे बुझाने के लिए नजदीक में पानी भरी बाल्टी और बालू अवश्य रखें।
- हवाई पटाखे को आग लगने से पहले यह सुनिश्चित करें कि उसकी दिशा सही है।
- पटाखे चलाते समय सिंथेटिक कपड़े और लूज कपड़े न पहनें।
- बिजली के तार, पेड़ या अन्य प्रकार के अवरोध के नीचे हवाई पटाखे ना छोड़ें।
112, 100 के अलावा भी हेल्पलाइन जारी
आग लगने की स्थिति में आप डायल 100 और डायल 112 पर सूचना दे सकते हैं। इसके अलावा डोरंडा फायर स्टेशन- 9304953404, पिस्का मोड़ फायर स्टेशन- 9304953405, आड्रे हाउस फायर स्टेशन- 9304953406 और धुर्वा फायर स्टेशन- 9304953407 के इन नंबरों पर भी सहायता ले सकते हैं।