Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

राज्य के विश्वविद्यालयों में शून्य भ्रष्टाचार को लेकर कर रहे काम : राज्यपाल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
राज्य के विश्वविद्यालयों में शून्य भ्रष्टाचार को लेकर कर रहे काम : राज्यपाल
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने कहा कि वह प्रदेश में सरकारी विश्वविद्यालयों से भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 

बता दें कि राज्य संचालित विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति राधाकृष्णन ने पिछले महीने भ्रष्टाचार के आरोपों पर धनबाद में बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के कुलपति सुखदेव भोई को बर्खास्त कर दिया था।

उन्होंने यहां एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा- भ्रष्टाचार कोई नई घटना नहीं है। हर कोई इसे खत्म करना चाहता है। हमें 100 प्रतिशत भरोसा है कि हम अपने सभी विश्वविद्यालयों में शून्य भ्रष्टाचार सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने कहा कि उनका कार्यालय इस दिशा में काम कर रहा है। राज्यपाल ने भरोसा जताते हुए कहा कि हम इसे यथासंभव कम से कम समय में करेंगे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 50,264