Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पाकुड़ : डीएवी स्कूल प्रांगण में जनरल रावत को दी गयी श्रद्धांजलि

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पाकुड़ : डीएवी स्कूल प्रांगण में जनरल रावत को दी गयी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
पाकुड़। गुरुवार देश के वीर पर्वत पुत्र सीडीएस जनरल विपिन रावत एवं अन्य सैनिकों के असामयिक निधन से पूरा देश स्तब्ध है। इन शहीदों को श्रद्धांजलि देने हेतु डीएवी पब्लिक स्कूल के बहुद्देशीय भवन में एक शोकसभा की गयी, जिसमें विद्यालय के प्राचार्य आसीष कुमार मंडल, सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में प्राचार्य श्री मंडल एवं शिक्षकों ने जनरल रावत की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। अपने संक्षिप्त संबोधन में प्राचार्य ने नम आंखों से बताया कि जनरल विपिन रावत एवं अन्य सैनिकों का इस दुनिया से जाना देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। सीडीएस विपिन रावत के कैरियर का एक बड़ा समय भारतीय सेना की सेवा में गुजरा है। वह ऊंचाइयों पर जंग लड़ने के एक्सपर्ट रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि वे देश के दुश्मनों को जवाब देना बखूबी जानते थे। चाहे चीन हो या पाकिस्तान की बात हो या आतंकवाद की, विपिन रावत इससे निपटने में माहिर थे। सभी शहीदों को डीएवी परिवार शत-शत नमन करता है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 45,091