Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पीएम के आगमन से जनजाति समाज में हर्षोल्लास : बाबूलाल मरांडी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पीएम के आगमन से जनजाति समाज में हर्षोल्लास : बाबूलाल मरांडी
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजाति समाज का गौरव बढ़ाया 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक आज यहां पार्टी के प्रदेश कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में मोर्चा के रांची महानगर और रांची ग्रामीण के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित हुए। 

ज्ञात हो कि 15 नवंबर धरती आबा बिरसा मुंडा जयंती जनजाति गौरव दिवस के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन धरती आबा बिरसा मुंडा के जन्म स्थली में खूंटी के उलिहातू में होने जा रहा है। 

प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को लेकर जनजाति मोर्चा की तैयारी बैठक हुई। बैठक में मोर्चा द्वारा तय किया गया कि जनजाति आदिवासी समाज के हजारों की संख्या में अपने अपने पारंपरिक वेशभूषा के साथ, पारंपरिक वाद्य यंत्र ढोल, नगाड़ा, मांदर, पारंपरिक खोड़हा नृत्य टीम के साथ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 49,641