टीम एबीएन, रांची। लालपुर थाना क्षेत्र स्थित सिल्वर कॉलोनी नामक दुकान में 20 लाख के चांदी के गहने की चोरी के मामले में पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं। उन पर पुलिस काम कर रही है।
एफएसएल की टीम और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने सुराग हासिल किये हैं। ज्ञात हो कि शनिवार की रात दुकान का शटर काटकर लाखों की चोरी की गयी थी। इस संबंध में दुकान के संचालक विनोद कुमार ने रविवार को लालपुर थाने में चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी है।