भवनाथपुर। प्रखंड के बुका गांव में डीलर सीताराम मेहता के द्वारा लाभुकों को नवंबर माह का राशन उठाव के बावजूद सिर्फ नगद राशि का अनाज दिया जा रहा है। जिस कारण लाभुकों ने जमकर हंगामा किया। परंतु डीलर ने लाभुकों से एक सप्ताह बाद अनाज देने पर अड़ा रहा। लाभुक एक माह का नगद राशि अनाज लेकर अपने घर चले गये। लाभुक राम नरायन राउत, चेतू चेरो, सोमारू चेरो, चंद्रिका चेरो, शंभू वियार, नागेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, जगन साह आदि लाभुकों ने बताया कि राशन उठाव के बावजूद डीलर नवंबर माह का सिर्फ पैसा वाला राशन दे रहा है। डीलर पर्ची भी नहीं दे रहा है। डीलर सीताराम ने बताया कि कुछ दूसरे पंचायत के लोग जान बूझकर हंगामा कर रहे हैं। तबीयत खराब होने के कारण सभी को फ्री अनाज नहीं बांटा गया है। चार दिन बाद सभी लाभुकों को अनाज बांट देंगे। इस संबंध में पूछे जाने बीडीओ सह प्रभारी एमओ मुकेश मछुआ ने कहा कि जांच कर कार्रवाई की जायेगी।