Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

एसआर डीएवी पुंदाग में धूमधाम से मना जिला स्तरीय 31वां राष्ट्रीय बाल कांग्रेस कार्यक्रम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
एसआर डीएवी पुंदाग में धूमधाम से मना जिला स्तरीय 31वां राष्ट्रीय बाल कांग्रेस कार्यक्रम
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार के तत्वावधान में 31वां जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन साइंस फार सोसायटी, रांची, झारखंड द्वारा स्थानीय एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग, रांची में आज दिनांक 8.11.2023 को किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रकृति बंधन एवं फ्लोटिंग कैंडल ने किया। तत्पश्चात विद्यार्थियों ने स्वागत गान, गणेश वंदना तथा माइकल जैक्सन का मोहक नृत्य प्रस्तुत किया। प्राचार्य संजीत कुमार मिश्र ने सभी अतिथियों का औपचारिक स्वागत करते हुए कहा कि यह हमारे लिए परम सौभाग्य की बात है कि राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद की ओर से हमें यह सुअवसर प्रदान किया गया है। 

विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा तार्किक ज्ञान बुद्धि बढ़ाने के लिए इस प्रकार का आयोजन उपयोगी है। एनसीएससी के राज्य शैक्षिक संयोजक राजेंद्र कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि बाल विज्ञान कांग्रेस बच्चों को एक ऐसा मंच प्रदान करता है, जिसके अंतर्गत बच्चे न केवल स्थानीय समस्या का चयन करके उसका निदान बताते हैं, बल्कि इससे उनके नेतृत्व कौशल का भी विकास होता है। 

विद्यार्थी समूह में काम करना, समय प्रबंधन, प्रस्तुतीकरण कौशल, तनाव प्रबंधन, समस्या समाधान, सही निर्णय लेने के गुर सीखते हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इकफाई विश्वविद्यालय के वाइस चांसेलर डॉ आरके झा ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज के विद्यार्थियों को स्वास्थ्य एवं कल्याण के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है। 

उन्हें प्रकृति संरक्षण के लिए अपना योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। विद्यार्थियों को तर्क बुद्धि का उपयोग करके काम करना सीखना चाहिए। उक्त कार्यक्रम के निर्णायक मंडली में डॉ चित्रा शर्मा, डॉ स्नेहा सहाय, डॉ गीता महतो, निशा पन्ना, राम अयोध्या सिंह, अंकित कुमार सिंह, सुनील कुमार राय तथा एसपी सिंह शामिल थे। उक्त कार्यक्रम में कुल 14 विद्यालयों की 34 परियोजनाओं को शामिल किया गया।  

राज्य स्तरीय एनसीआरसी कार्यक्रम के लिए चयनित विद्यार्थियों के नाम कनिष्ठ वर्ग में डीएवी बरियातु से इशांत श्रीवास्तव, डीएवी। हेहल से शिवम कुमार तथा वरिष्ठ वर्ग से डीएवी।  पुंदाग से शौर्य कुमार सिंह तथा सुरभि रानी, डीएवी। बरियातु से प्रियाशा पद्मजा तथा डीएवी। नीरजा सहाय से ऋतिका है। कार्यक्रम के सुचारू रूप से संपन्न होने के उपरांत एनसीएसएसी झारखंड की जिला संयोजिका इंदु प्रसाद ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,439