Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

जनरल बिपिन रावत का असामयिक निधन हमारे सशस्त्र बलों व देश के लिए अपूरणीय क्षति : राज्यपाल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जनरल बिपिन रावत का असामयिक निधन हमारे सशस्त्र बलों व देश के लिए अपूरणीय क्षति : राज्यपाल
विज्ञापन
रांची। झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने कहा कि तमिलनाडु में आज हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना अत्यन्त पीड़ादायक है जिसमें हमने देश के सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और सशस्त्र बलों के जवानों को खो दिया।राजपाल ने कहा कि उनका असामयिक निधन हमारे सशस्त्र बलों और देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं है। जनरल बिपिन रावत जी महान देशभक्त व उत्कृष्ट सैनिक थे जिन्होंने असाधारण साहस और लगन से देश की सेवा की। सशस्त्र बलों और सुरक्षा तंत्र के आधुनिकीकरण में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। ये देश उनकी असाधारण सेवा को कभी भी नहीं भूलेगा। उन्हें मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। इस बीच लोक जनशक्ति पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान ने जनरल बिपिन रावत व उनके साथ वीरगति को प्राप्त हुए सभी लोगों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि जनरल रावत ने वैभवपूर्ण तरीके से देश की सेवा की। उनके समर्पण के लिए देश सदैव कृतज्ञ रहेगा।सेना के आधुनिकीकरण जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य के लिए जनरल रावत को याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें यही कामना है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,589