इनरह्वील क्लब का दिवाली मिलन कार्यक्रम
टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। इनरह्वील कोडरमा ने दिवाली मिलन सह प्रदर्शनी लगायी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रोफेसर नीता कुमारी थीं। मौके पर प्रदर्शनी भी लगाई थी जिसमें कई स्टाल लगाये गये।
कैंडल, दीया, तोरन, बंदनवार, कुर्ती, लेगिंस, चादर, साड़ी, कान्हा जी की पोशाक तथा खाने-पीने के सामान के स्टाल लगाये गये थे। कार्यक्रम का शुभारंभ इनरह्वील प्रेयर के साथ हुआ। मुख्य अतिथि प्रो नीता कुमारी को पुष्पगुछ और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि ने कहा की इनरह्वील समाजसेवा के लिए हमेशा अग्रणी रही है। वह अधिक से अधिक लोगों को इनरह्वील के बारे में जानकारी देंगी और इसका सदस्य बनने के लिए जागरूक करेगी। प्रेसिडेंट आशा गुप्ता ने लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम की परियोजना निदेशक रंजीता सेठ और दीपाली भदानी ने तरह-तरह के गेम का आयोजन किया।