Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 26
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

कोडरमा : पुन: बहाली की मांग पर पोषण सखी संघ (सीटू) ने किया प्रदर्शन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
कोडरमा : पुन: बहाली की मांग पर पोषण सखी संघ (सीटू) ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

हजारों पोषण सखी के तकलीफ को समझे हेमंत सरकार : संजय पासवान

टीम एबीएन, कोडरमा। आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण सखी को पुन: बहाल करने की मांग को लेकर राज्यस्तरीय आह्वान पर बुधवार को पोषण सखी समन्वय समिति (सीटू) के बैनर तले जिला समाहरणालय पर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया गया। 

इससे पूर्व परियोजना बालिका उच्च विद्यालय के समीप अंबेडकर पार्क से जिला मुख्यालय तक एक जुलूस भी निकाला गया। जिसमें झारखंड सरकार होश में आओ, पोषण सखी को फिर से बहाल करना होगा, महिलाओं को नौकरी देना होगा, नौकरी नहीं तो वोट नहीं आदि आक्रोश पूर्ण नारे लगाये जा रहे थे। 

प्रदर्शन स्थल पर पोषण सखी संघ की जिला सचिव जरीना खातुन की अध्यक्षता व रेशमी कुमारी के संचालन में हुई सभा को संबोधित करते हुए सीटू के राज्य सचिव संजय पासवान ने कहा कि झारखंड के छह जिलों के आंगनबाड़ी में कार्यरत 10388 पोषण सखी को केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा दिया जाने वाला फंड बंद कर देने से एक झटके में पिछले वर्ष अप्रैल में हेमंत सोरेन सरकार ने इन्हें हटा दिया।

आज उनके सामने भुखमरी की स्थिति है। बच्चों के स्कूल फीस और दवाई के लिए पैसे नहीं जुट रहे हैं। सड़क से न्यायालय तक लगातार संघर्ष कर रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सरकार रोज रिक्तियां भरने की बात कर रही है, दूसरी तरफ दस हजार पोषण सखी अपनी रोजगार वापसी के लिए दर-दर भटक रही है। 

आज जब केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण लोगों को कमरतोड़ महंगाई से जीना मुश्किल हो गया है, रोजगार के दरवाजे बंद कर दिये गये हैं। ऐसे में झारखंड सरकार को इन हजारों पोषण सखी की तकलीफ को समझना चाहिए और इनकी पुन: बहाली पर विचार किया जाना चाहिए।

ऐसा नहीं होने पर पोषण सखी का संघर्ष और तेज होगा। प्रदर्शन उपरांत मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नाम मांगों से संबन्धित ज्ञापन उपायुक्त कार्यालय में सौंपा गया। 

प्रदर्शन में जरीना खातुन, पिंकी दास, रेशमी कुमारी, शाहीना प्रवीण, शबाना आजमी, प्रमीला देवी, प्रीति कुमारी, शिल्पी देवी, सरिता कुमारी, बेबी कुमारी, बंटी देवी, ममता भारती, जेबा प्रवीण, उषा देवी, सोनी कुमारी, अनीता देवी, सिमरन देवी, मुनेशा खातुन, राखी सिंह, पार्वती कुमारी, रिंकी देवी, पिंकी कुमारी, ललिता देवी, गुड़िया देवी सहित दर्जनों पोषण सखी शामिल थी।

विज्ञापन