Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हर दुख-दर्द में हमेशा उपलब्ध रहते हैं तीसरा मोर्चा के संरक्षक अमित कुमार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हर दुख-दर्द में हमेशा उपलब्ध रहते हैं तीसरा मोर्चा के संरक्षक अमित कुमार
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। चाहे खेल सामग्री के वितरण की बात हो या गरीब लोगों के शादी-ब्याह एवं मृत्यु भोज में सहयोग के साथ ही आम लोगों के दुख-दर्द में हमेशा उपलब्ध रहने की बात हो, तो रांची जिला अंर्तगत सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में एक नाम सामने आता है। वह नाम है तीसरा मोर्चा (स्वतंत्र) के संरक्षक अमित कुमार का। 

सिल्ली प्रखंड अंतर्गत पोगड़ा ग्राम के अमित कुमार वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में सिल्ली से एक निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में आने के बाद से चर्चा में आये थे। चुनाव में उन्हें आशातीत सफलता तो नहीं मिली, लेकिन सिल्ली विधानसभा क्षेत्र की जनता के दिलों में बस गये और एक अमिट छाप छोड़ दी। 

लोगों के प्यार और स्नेह के कारण ही अमित कुमार ने वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद से ही खेल के माध्यम से खासकर युवा वर्ग को जोड़ने में लग गये। उसी का परिणाम है कि आज सिल्ली विधानसभा के प्राय सभी गांवों में तीसरा मोर्चा का जर्सी पहने फुटबाल एवं क्रिकेट खेलते युवक दिखाई पड़ते हैं। 

अमित कुमार ने खेल के माध्यम से गर्ल पावर को भी आगे लाने का कार्य किया है करीब दो दर्जन से ज्यादा बालिकाओं की टीम भी आज क्षेत्र में अच्छे फुटबालर के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं। अमित कुमार ने कोराना काल में भी लोगों की सेवा करने का कार्य किया। 

इधर, ठंड के दिनों में गरीबों के बीच कंबल का वितरण कर और स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कराकर लोगों की सेवा में हमेशा जुड़े रहे हैं। गरीब लोगों की बेटी की शादी-ब्याह एवं मृत्यु भोज में भी अमित कुमार अपने स्तर से सहयोग करते रहे हैं।  

अमित कुमार लोगों की सेवा करना अपना फर्ज समझते हैं। उन्होंने बताया कि सिल्ली विधानसभा क्षेत्र की वैसी जनता उनके प्रेरणा के श्रोत हैं जो सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में पक्ष और विपक्ष की राजनीति के शिकार हुए हैं। 

उन्हीं के प्रेरणा से पक्ष और विपक्ष की राजनीति से अलग हटकर उन्होंने तीसरा विकल्प चुना और तीसरा मोर्चा (स्वतंत्र) का गठन कर पिछले चार वर्षों से लोगों के बीच काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि हम कोई एमपी एमएलए तो नहीं हैं, लेकिन इतना दावे के साथ कह सकते हैं कि कोई भी व्यक्ति किसी भी काम के लिए आता है, तो उनको जरूर मदद करते हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,207