Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोडरमा में हुई 31वां जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोडरमा में हुई 31वां जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता
विज्ञापन
  • चयनित बच्चे राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा
  • रामेश्वर वैली स्कूल की साक्षी प्रिया के अलावा दिगंबर जैन विद्यालय की आकांक्षा, ग्रिजली विद्यालय की साक्षी व जी एस पब्लिक स्कूल की सौम्या राज का हुआ चयन

टीम एबीएन, कोडरमा। राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार ने 31वां जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन साइंस फार सोसायटी, कोडरमा, झारखंड ने स्थानीय बी आर इंटरनेशनल स्कूल, कोडरमा में किया।

समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ नम्रता सेठ, डॉ सुप्रिया गुप्ता, डॉ सागर मणि सेठ, राजेंद्र कुमार, राज्य शैक्षणिक संयोजक, राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस, एसके राय (राज्य रिसोर्स पर्सन एसएफएस झारखंड), शशांक  शेखर (एजीएम, बोकारो स्टील लिमिटेड बोकारो, चंद्रशेखर एजीएम, बोकारो स्टील लिमिटेड, बोकारो, संजय श्रीवास्तव लेक्चरर, गवर्मेंट पॉलीटेक्निक कोडरमा, कुमार प्रिंस (गवर्मेंट पॉलीटेक्निक कोडरमा निशांत कुमार निदेशक विक्रमशिला विद्यापीठ सह जिला संयोजक, कोडरमा, एनसीएससी) से फ्लोटिंग कैंडल प्रज्ज्वलित करके किया। 

राजेंद्र ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की गतिविधियों के बारे में  बताया। मुख्य अतिथि डॉ नम्रता सेठ ने कहा कि विज्ञान का कोई फुलस्टॉप नहीं होता, यह आपके इनोवेटिव सोच का परिणाम है।

इस कार्यक्रम में जिला के 9 विद्यालय पीवी एसएस डीएवी पब्लिक स्कूल, मॉडर्न पब्लिक स्कूल, सेक्रेड हार्ट स्कूल, ग्रिजली विद्यालय, द आरवीएस, जी एस पब्लिक स्कूल डोमचांच, दिगंबर जैन विद्यालय, बी आर इंटरनेशनल स्कूल एवं विक्रमशिला विद्यापीठ के बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता सीनियर और जूनियर ग्रुप में हुई।

सीनियर ग्रुप में बोकारो स्टील लिमिटिड के एजीएम चंद्रशेखर एवं पॉलिटेक्निक कोडरमा के लेक्चरर संजय श्रीवास्तव तथा जूनियर ग्रुप में बोकारो स्टील लिमिटिड के एजीएम शशांक शेखर एवं पॉलीटेक्निक के लेक्चरर कुमार प्रिंस ने निर्णायक की भूमिका निभायी। 

सभी प्रतिभागियों ने अलग-अलग थीम पर समस्याओं एवं उसके समाधान के बारे में बताया। इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए सीनियर ग्रुप से तीन एवं जूनियर ग्रुप से एक प्रोजेक्ट को चुना गया।

राज्य स्तरीय कांग्रेस दिनांक 22 नवंबर से 24 नवंबर 2023 को रांची में होना तय है। सीनियर ग्रुप में द रामेश्वर वैली स्कूल से साक्षी प्रिया, ग्रिजली विद्यालय से साक्षी कुमारी एवं दिगंबर जैन विद्यालय से आकांशा कुमारी का चयन किया गया। वहीं जूनियर ग्रुप से ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत जी एस पब्लिक स्कूल डोमचांच से सौम्या राज का चयन किया गया। 

अपने संबोधन में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस कोडरमा के जिला संयोजक सह विक्रमशिला विद्यापीठ के निदेशक निशांत कुमार ने कहा कि अब यह आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जायेगा। उन्होंने अपने संबोधन में बाल वैज्ञानिकों को प्रोत्साहित किया। 

शशांक शेखर ने निर्णायकों द्वारा चयनित मोस्ट इको फ्रेंडली प्रोजेक्ट के लिए स्वर्गीय विद्या सिन्हा उपहार भी दिया। इस उपहार में 2100 रुपये की नकद राशि एवं प्रसस्ति पत्र दिया गया। उन्होंने यह उपहार अपनी माता स्वर्गीय विद्या सिन्हा की याद में दिया। 

मौके पर बीआर इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक ओपी राय, प्राचार्या राखी शर्मा, विद्यालय प्रबंधक सुनील कुमार, उपप्रधानाध्यापक नवल किशोर, शिक्षक कमलेश कुमार राय, विकास कुमार, नागेंद्र सिंह, चंदन कुमार तथा शिक्षिका प्रियंका सलूजा डीएवी की शिक्षिका लक्ष्मी कुमारी, दिगंबर जैन विद्यालय की शिक्षिका सुमन कुमारी, सेके्रड हार्ट स्कूल के शिक्षक फैज अनवर, आरवीएस के सागर कुमार इत्यादि उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,461