Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

एचईसी कर्मियों को दो दिन में मिलेगा दो महीने का बकाया वेतन

एचईसी कर्मियों को दो दिन में मिलेगा दो महीने का बकाया वेतन
विज्ञापन
  • एचईसी कामगारों को दो माह का वेतन भुगतान दो दिन में करने का दावा

टीम एबीएन, रांची। जपा नेता विनय जायसवाल ने दावा किया है कि एचईसी के कामगारों को दिवाली और छठ पर दो दिनों के अंदर दो माह का वेतन भुगतान कर दिया जायेगा। इस मामले पर उनकी सोमवार को भारी उद्योग मंत्री से बात हुई है। मंत्री ने एचईसी प्रबंधन से वार्ता के बाद कहा कि दो माह में वेतन का भुगतान कर दिया जायेगा। 

एचईसी कर्मचारियों और अधिकारियों का मेडिकल इंश्योरेंस और पीएफ की सुविधा भी शुरू होगी। जायसवाल के अनुसार केंद्र सरकार जल्द ही एचईसी के भविष्य पर निर्णय लेगी। अगले सप्ताह एचईसी के मामले पर दिल्ली में उच्च स्तरीय बैठक होगी।

बता दें कि एचईसी के कर्मचारियों का 21 और अधिकारियों का वेतन 23 माह से बकाया है। दुर्गापूजा में भी कर्मचारियों का वेतन भुगतान नहीं किया गया था। एचईसी के कामगार वेतन भुगतान के लिए आंदोलन कर रहे हैं। दुर्गापूजा पर वेतन भुगतान की मांग को लेकर कामगारों ने निदेशकों को बंधक भी बनाया था।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 28,703