Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

चंद्रवंशी समाज के किसी व्यक्ति को बनाया जाय अध्यक्ष : बजरंग वर्मा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
चंद्रवंशी समाज के किसी व्यक्ति को बनाया जाय अध्यक्ष : बजरंग वर्मा
विज्ञापन
  • चंद्रवंशी महासभा का मुख्यमंत्री से अति पिछड़ा आयोग गठन करने की मांग

टीम एबीएन, रांची। अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बजरंग वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जल्द अति पिछड़ा आयोग का गठन करें। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि राज्य में चंद्रवंशी समाज की आबादी को देखते हुए उनके उत्थान के लिए अति पिछड़ा आयोग का अध्यक्ष चंद्रवंशी समाज के किसी व्यक्ति को बनाया जाये। 

श्री वर्मा ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद में चंद्रवंशी समाज के कई ऐसे ग्रासरूट नेता हैं जो वर्षों से उन पार्टियों में रहकर अपनी सेवा दे रहे हैं। झारखंड में चंद्रवंशी समाज की संख्या लाखों में है और 25-30 ऐसे विधानसभा क्षेत्र हैं। जहां पर चंद्रवंशी समाज हार जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 

अभी तक इस हेमंत सरकार में चंद्रवंशी समाज के लोगों को निगम बोर्ड में जगह नहीं दिया गया है। ऐसी स्थिति में अति पिछड़ा आयोग का अध्यक्ष पर समाज का दावा बनता है। उक्त जानकारी अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बजरंग वर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,907